AHF News / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 159
10 फरवरी से डबरा में विशाल नवग्रह शक्तिपीठ पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है इसमें लाखों करोड़ों लोगों की आने की संभावना है प्रशासन के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं उनमें से अखंड हिंद फौज भी शामिल है अखंड हिंद फौज के 200 वॉलिंटियर भी भीड़ नियंत्रण में सहयोग करेंगे जैसा कि ज्ञात है नवग्रह शक्तिपीठ एशिया का सबसे बड़ा शक्तिपीठ है पूरे देश से इस कार्यक्रम में श्रद्धालु आने वाले कई शंकराचार्य जी के साथ-साथ कई बड़े-बड़े संतों का भी आगमन होगा राजनीतिक लोगों का भी आना लगभग तह हैं शहर के चारों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के आने के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था है कथा दो बजे से प्रारंभ होगी और शाम को 5:00 बजे तक चलेगी 10 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा 11 12 एवं 13 फरवरी को प्रदीप मिश्रा सीहोर के मुखारविंद से शिव पुराण का वाचन होगा और पूरा डबरा शिव मय हो जाएगा साथ-साथ प्रदीप मिश्रा शिव आराधना के माध्यम से भक्तों के कष्टों को भी दूर करने का उपाय बताएंगे दिनांक 14 15 16 को डॉक्टर कुमार विश्वास अपने-अपने राम के माध्यम से लोगों को राम कथा सुनाएंगे राम के चरित्र को जीवन में उतरने एवं रामायण को अपने आचरण में उतरने से होने वाले लाभों पर भी चर्चा की जाएगी दिनांक 17 18 19 को बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा एवं हनुमान कथा सुनाई जाएगी 20 फरवरी को भंडारे के साथ-साथ इस विशाल आयोजन का समापन भी होगा पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए अपील की है कि सारे देश की जनता इस कार्यक्रम को देखने के लिए जरूर आए एवं डबरा और दतिया के लोगों से अनुरोध किया है की व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन