08 May 2026
Logo

जिला अस्पताल में बेटी : जन्मोत्सव किट बांटी गई

SANJNA DEVI / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 9

Share:

दतिया महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं की माता को किट भेंट कर उनका स्वागत किया गया और समाज में बालिका जन्म को सकारात्मक उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वैपलिन वानखड़े ने कहा कि योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है उन्होंने माताओ किट भेंट करते हुए बताया कि यह किट नवजात बालिकाओं के स्वास्थ्य और शुरुआती देखभाल के लिए उपयोगी है उन्होंने कहा की बेटी का जन्म परिवार और समाज दोनों के लिए खुशी का अवसर है और इसे उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय प्रसूति रोग विशेषज्ञ अजय सिंह और विभागाध्यक्ष श्वेता ने माताओ को नवजात शिशुओं के लालन पालन पोषण और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी कार्यक्रम में महिला एवं बालविकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे इस पहल का उद्देश्य समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और लिंगानुपात सुधार की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाना |

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement