SANJNA DEVI / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 107
दतिया सिविल लाइन थाना अंतर्गत भांडेर रोड इलाके में पावरहाउस के पास उसके पड़ोसी व्यक्ति ने 55 वर्षीय महिला एवं उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी घायल कर आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गया सावित्री पत्नी हरचरन मांझी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे आरोपी अंकित कुशवाह पुत्र राकेश कुशवाह आया और उसके साथ मारपीट करने लगा शोर शराब सुनकर जब उसकी बहू पूजा बचाने के लिए आई तो उसकी भी मारपीट कर दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन