SANJNA DEVI / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 19
भांडेर दतिया _मां बाप व परिवार के अन्य सदस्य खेत पर फसल काटने के लिए गए हुए थे इधर घर में 20 वर्षीय बेटी ने दुपट्टे का फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछ में 24 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई घटना की जानकारी पुलिस को तब लगी जब देर शाम परिजन खेत से वापिस घर लौटे सुहानी पुत्री अजय पाल यादव का शव उसके ही घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका पाया गया घटना के वक्त वह घर में अकेली थी माता-पिता व अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे जीतेंद्र यादव पुत्र नारायण यादव ने पुलिस को सूचना कर बताया कि जब वे खेत पर काम करने के बाद घर लौटे तो सुहानी यादव का शव फंदे पर लटका देखा युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन