AHF News / Thu, Feb 5, 2026 / Post views : 48
दतिया पुलिस के सामने चुनौती बने अंधे दुष्कर्म के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।
यह दुष्कर्म पुलिस को बड़ी चुनौती बना हुआ था।
घटना के मुताबिक बीते 30 दिसंबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहना हनुमान मंदिर के पास फॉरेस्ट एरिया में एक युवती घायल अवस्था में पड़ी मिली थी।
युवती मानसिक विक्षिप्त होने के कारण कुछ भी बता पाने में सक्षम नहीं थी।
यह घटना पुलिस को बड़ी चुनौती थी।
पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने 6 तेज तर्रार थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।
आरोपी की पहचान के लिए 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
बमुश्किल 34 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी कमल दांगी निवासी दुरसड़ा को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान बड़ी मुश्किल थी।
पीड़िता भी आरोपी को पहचान नहीं पा रही थी।
आरोपी घटना कारित कर गुजरात भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन