04 Aug 2026
Logo

जुए के फड़ पर दबिश : दो पकड़े , पांच बाइक की जब्त मौके से पांच हजार रुपए नकद व स्कूटी भी की गई जब्त

SANJNA DEVI / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 56

Share:

दतिया. उनाव थाना पुलस ने मुखबिर की सूचना पर जुए के फड़ पर दबिश दी बताया गया है की फड़ पर दर्जन भर से ज्यादा जुआरी हार जीत का दाव लगा रहे थे पुलिस के आने की भनक पाकर ज्यादातर जुआरी भाग निकले मौके से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया उनके कब्जे से ₹5000 रुपयों के अलावा पांच मोटरसाइकिल, एक स्कूटी ,फर्श तथा ताश की गड्डी बरामद की गई है थाना प्रभारी यतेंद्र भदौरिया के अनुसार शाम करीब 6:00 बजे सूचना मिली थी की राजापुर के हार में जुए का फड़ जमा हुआ है ऐसे में एएसआई नीरज सिंह की अगुवाई में टीम को रवाना किया गया मौके पर पुलिस दल के पहुंचने से कुछ समय पहले कुछ जुआरी भाग निकले हालांकि जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र कमल सिंह कुशवाह निवासी रामलला मंदिर के पास दतिया एवं साहिल खान पुत्र मुबीन खान निवासी ताज कंपाउंड सीपरी बाजार झांसी को दबोच लिया उनके कब्जे से नगदी व अन्य सामान बरामद किया गयाहै पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement