08 May 2026
Logo

नारी शक्ति समाज की शक्ति इस सोच को साकार करना है : और इसके लिए महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी-------अशोक दांगी बगदा

AHF News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 13

Share:

नारी शक्ति समाज की शक्ति इस सोच को साकार करना है और इसके लिए महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी-------अशोक दांगी बगदा

दतिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अनुशंसा पर महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार के द्वारा रेखा अहिरवार को दतिया जिला अध्यक्ष महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की नियुक्ति की गई। नियुक्ति होने पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर नवनियुक्त महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार का जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं महिलाओं ने फूल मालाओं एवं शाल,श्रीफल,मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा जिले में महिला उत्पीड़न किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है महिलाओं के अधिकार के लिए महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार पद पर रहते हुए हमेशा बुलंदी से आवाज उठाने का काम करेंगे उनका जुझारूपन ही उनकी पहचान रही। उन्होंने महिलाओं से अहिल्याबाई होल्कर,रानी लक्ष्मीबाई,ओर इंदिरा गांधी की तरह सार्वजनिक जीवन में आगे आकर-अपनी प्रतिभा निखरने का आह्वान किया। जिले में महिला उत्पीड़न के हर मामले में जिला कांग्रेस सक्रिय हस्तक्षेप करेगी। और जिले में महिलाओं की आवाज बुलंद करने का काम किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने कहा सामाजिक ओर राजनीतिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा नवनियुक्त महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार का राजनीति के क्षेत्र का लंबा अनुभव रहा है जिले में कांग्रेस को निश्चित तौर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल रहेंगी। नवनियुक्त महिला उत्पीड़न निवारण जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार ने कहा नारी शक्ति समाज की शक्ति इस सोच को साकार करना है। और इसके लिए महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी निष्ठा,ईमानदारी से महिलाओं की आवाज उठाने के साथ साथ जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,कांग्रेस महिला उत्पीड़न अध्यक्ष रेखा अहिरवार, महिपाल गुर्जर,सेवादल कांग्रेस युवा अध्यक्ष मंजू गौतम,प्रीति खटीक,पूजा अहिरवार,छाया अहिरवार,राजकुमारी खटीक,डॉ राकेश खरे,स्वदेश अहिरवार, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,सुनीता अहिरवार, लाल खान,सुनील पांचाल, राजकुमारी पटवा,चंदा अहिरवार,पार्वती,दयाशंकर झाष्या,सुमन अहिरवार,आशा अहिरवार,सतेंद्र अहिरवार, अवधेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement