AHF News / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 32
जन अभियान परिषद ने उन्नाव बालाजी में मनाया विश्व कैंसर दिवस; जागरूकता से ही संभव है कैंसर का बचाव
दतिया/उन्नाव | 4 फरवरी, 2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) द्वारा आज 'विश्व कैंसर दिवस' के अवसर पर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी उन्नाव बालाजी में एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि अतयेद्र सिंह भदोरिया, अध्यक्षता जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार अतिथि अरविंद सिंह राणा जिला खेल अधिकारी, भरत राजौरिया, कार्यक्रम का संचालन राजीव पटेल ने किया, तथा आभार अरविंद शर्मा ने कियाजिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर के लक्षणों, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था।
नियमित जीवनशैली और समय पर जाँच है बचाव का आधार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन यदि शुरुआती चरणों में इसकी पहचान कर ली जाए, तो इसका उपचार संभव है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार के संदेश के अनुसार, समाज के हर वर्ग तक यह जानकारी पहुँचाना आवश्यक है कि तंबाकू, धूम्रपान और असंतुलित खान-पान इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। अतयेद्र सिंह भदोरिया थाना प्रभारी ने कहा सायवर किरायम , नशामुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा,सशक्तिकरण के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी मोहन पटवा समाजसेवी ने बताया कि आज हम रासायनिक भोजन कर रहे हैं पूर्व समय पर जाएं तब कैंसर जैसी समस्याएं ना के बराबर थी आज खानपान और लाइफस्टाइल सब रासायनिक हो गया है बीमारियां बढ़ती चली जा रही हैं,वहीं रजनी सक्सेना ने बताया की माहवारी के दिन में महिलाएं विशेष ख्याल अपना रखें जिससे और आगे की बीमारियां घर ना कर पाए, वही रजनी अहिरवार आशा कार्यकर्ता ने बताया हम अपने सेक्टर में महिलाओं को चिन्हित करते हैं और सरकारी योजनाओं का जितना हो सकता है लाभ दिलाने की कोशिश करते हैं
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
शपथ ग्रहण: उपस्थित स्वयंसेवकों, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
परामर्श सत्र: विशेषज्ञों द्वारा कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों (जैसे शरीर में गांठ, न भरने वाले घाव या अचानक वजन कम होना) को पहचानने के तरीके बताए गए।
जन जागरूकता रैली: उन्नाव बालाजी के प्रमुख मार्गों से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें 'कैंसर को हराना है, जीवन को बचाना है' जैसे नारों के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया।
सामुदायिक सहभागिता
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक, परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, एनम,और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर इस गंभीर बीमारी के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लिया।
"हमारा लक्ष्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ लोग बिना डरे अपनी स्वास्थ्य जाँच करा सकें। सही समय पर मिली जानकारी ही जीवन बचा सकती है। कार्यक्रम में उधम सिंह परिहार पंकज पटेरिया एएनएम, उषा कोरव शकुंतला शिंदे राजकुमार विश्वकर्मा पराशरी, कालका प्रसाद साहू सतीश शिवहरे एनएमए शिवकुमार शर्मा ध्रुव आदिवासी तरगुआ, ओमप्रकाश अहिरवार भदेवरा रामदुलारे शर्मा सेरसा, आदि उपस्थित रहे
— जन अभियान परिषद, जिला दतिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन