08 May 2026
Logo

गुमनामपुरा को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम : जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना, नर्सरी-वाटिका हेतु भूमि चिन्हित

AHF News / Sun, Feb 22, 2026 / Post views : 17

Share:

गुमनामपुरा को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना, नर्सरी-वाटिका हेतु भूमि चिन्हित

👉दतिया // मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सेवढ़ा, जिला दतिया के अंतर्गत नवांकुर संस्था ‘महाविद्यावती शिक्षा प्रसार समिति’ द्वारा सेक्टर मांगरोल के ग्राम गुमनामपुरा में एक महत्वपूर्ण सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम गुमनामपुरा को एक आदर्श एवं आत्मनिर्भर ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार, ग्राम सरपंच मुकेश माहौर, उप सरपंच सोनू गुर्जर, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी उमाशंकर पाठक तथा परामर्शदाता आशीष पाटकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही,जनभागीदारी से विकास का संकल्प,बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने ग्राम गुमनामपुरा को चरणबद्ध तरीके से एक ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे परिषद द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दें, जिससे गुमनामपुरा विकास की नई मिसाल बन सके।आदर्श ग्राम हेतु प्रस्तावित प्रमुख गतिविधियां,बैठक में ग्राम के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित नवाचारों एवं योजनाओं पर सहमति बनी 1. संस्कार केंद्र की स्थापना:ग्राम के बच्चों में नैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए नियमित रूप से संस्कार केंद्र संचालित किया जाएगा। यहां बालकों को शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराया जाएगा।2. वाचनालय (पुस्तकालय) की स्थापना: युवाओं एवं ग्रामीणों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वाचनालय स्थापित किया जाएगा । इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं एवं ज्ञानवर्धक साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे युवा वर्ग को स्थानीय स्तर पर अध्ययन का बेहतर वातावरण मिल सके।3. जन सूचना केंद्र का संचालन: शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सहज एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने के लिए जन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को योजना संबंधी आवेदन, पात्रता, दस्तावेज एवं लाभ की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।4. नर्सरी एवं प्रस्फुटन वाटिका का निर्माण: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम में नर्सरी एवं प्रस्फुटन वाटिका विकसित की जाएगी। यहां फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा,ग्रामीणों को पौध वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।भूमि का चिनांकन, कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा,बैठक के दौरान ही नर्सरी एवं प्रस्फुटन वाटिका निर्माण के लिए ग्राम में उपयुक्त भूमि का चिनांकन किया गया। संबंधित प्रस्ताव तैयार कर आगामी कार्यवाही प्रारंभ करने की रूपरेखा बनाई गई। परिषद के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। ग्रामवासियों में उत्साह,बैठक में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सुझाव प्रस्तुत किए और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। सरपंच मुकेश माहौर एवं उप सरपंच सोनू गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं सहभागिता के साथ किया जाएगा। बैठक के अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव रिंकू माहौर द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।ग्राम गुमनामपुरा में आयोजित यह सेक्टर बैठक भविष्य में गांव को शिक्षा, पर्यावरण, सूचना एवं सामाजिक मूल्यों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement