SANJNA DEVI / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 3
दतिया महिला थाना पुलिस ने 27 वर्षीय विवाहिता की फरियाद पर उसके पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है महिला का आरोप है कि ससुरालीजन एक लाख रुपए एवं मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है प्रीति परिहार पुत्री सोबरन सिंह परिवार निवासी ग्राम अकोला धीरपूरा हाल बरका पंडोखर ने बताया कि उसके पति पवन परिहार, सास मीरा ससुर भगवान सिंह निवासीगण अकोला धीरपुरा एवं ननद रश्मि परिहार व नंदोई मोहर सिंह उर्फ बंटी परिहार निवासीगण जसवंतपुर इंदरगढ़ उसे परेशान कर रहे हैं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन