AHF News / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 10
हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, करंट से लगी आग — स्टाफ बाल-बाल बचा
लहार। नगर के सीएम राइज स्कूल लहार के सामने शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। कंक्रीट मिक्सर मशीन लेकर जा रहा एक ट्रक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रक में अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक स्कूल परिसर के सामने से गुजर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से संपर्क हो गया। करंट फैलते ही ट्रक के ऊपरी हिस्से में चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक व स्टाफ ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हाईटेंशन लाइनों के नीचे से गुजरने वाले भारी वाहनों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन