08 May 2026
Logo

जिले में तीन महिला : व एक बुजुर्ग सहित पांच लापता

SANJNA DEVI / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 15

Share:

दतिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन महिला एवं एक बुजुर्ग सहित पांच लोग लापता हो गए पुलिस ने उनके परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर पतारसी शुरू कर दी है गुमशुदा हुए लोगों में एक बुजुर्ग दंपती भी शामिल रमेश कुशवाह पुत्र हरप्रसाद कुशवाह निवासी विजयपुरकलां ने सिविल लाइन थाना को सूचना कर बताया कि उसकी 50 वर्षीय पत्नी रामवती कुशवाह 19 मार्च को पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए जाने की कहकर दोपहर 12 बजे घर से निकली थी उसके बाद वह वापस नहीं लौटी वही पंकज वाल्मीकि पुत्र लक्ष्मण वाल्मीकि निवासी पुराने फिल्टर के पास दतिया ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके पिता लक्ष्मण वाल्मीकि पुत्र बच्चीलाल वाल्मीकि उसकी मां‌ पिस्ता वाल्मीकि 62 वर्ष को लेकर 14 मार्च की सुबह करीब 6 बजे वह ग्वालियर स्थित अपनी बहन सीमा उर्फ गुड्डीक के घर जाने के लिए निकले थे उसके बाद व न तो अपनी बहन के घर पहुंचे और ना ही वापस घर लौटे दोनों का कहीं पता भी नहीं चल पा रहा है इसी प्रकार ममता पाल ने चिरुला थाना पुलिस को सूचना कर बताया कि उसके 40 वर्षीय पति देशराज सिंह पुत्र रामकिशुन सिंह निवासी गांधारी 2मर्च की सुबह 6 बजे बिना बताए घर से निकल गए थे एक महीने तक सभी रिश्तेदारों एवं अन्य जगहों पर तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है आकाश योगी पुत्र धनीराम योगी निवासी बसई ने पुलिस को बताया कि उसकी 50 वर्षीय मां लक्ष्मी योगी 25 मार्च की सुबह करीब 11 बजे घर से झांसी यूपी जाने के लिए निकली थी उसके बाद वे वापिस नहीं लौटी पुलिस ने सभी गुमशुदाओं के फोटो एवं उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी लेने के बाद पतारसी शुरू कर दी है ‌|

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement