SANJNA DEVI / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 17
इंदरगढ़ ग्राम दिगुवा के शिक्षक अशोक गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता ने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2025 में 67वीं रैंक हासिल कर इस बनाकर जिले और सेवड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया है इंदरगढ़ आगमन पर गहोई वैश्य समाज ने गहोई धर्मशाला में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया विश्वजीत गुप्ता के पिता अशोक कुमार गुप्ता दिगुवा के निवासी हैं समारोह में नगर गहोई समाज अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता सहित समाज के लोगों ने उन्हें सॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया विश्वजीत ने अपनी सफलता का श्री माता-पिता को देते हुए बताया कि दोनों शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया हाई स्कूल और इंटर के बाद उन्होंने दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की पहले तीन प्रयासों में सफलता नहीं मिली लेकिन माता-पिता के प्रोत्साहन से चौथे प्रयास मैं लक्ष्य हासिल कर लिया उन्होने कहा कि माता-पिता के त्याग मार्गदर्शन और हौसले के बिना या सफलता संभव नहीं थी कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन