AHF News / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 15
गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार का फैसला तानाशाही और मनमाना -अशोक दांगी बगदा
जिला कांग्रेस का गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
दतिया घरेलू सिलेंडर में ₹60 एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹115 की बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन से बम बम महादेव,पीताम्बरा चौराह होते हुए बम बम महादेव तक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला गया,कांग्रेस कार्यकताओं ने केंद्र सरकार के फैसले को तानाशाही और मनमाना बताते हुए घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपए तथा कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोत्तरी को तुरंत वापस लेने की मांग की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर लेकर,एवं हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने चुनावी वादों के साथ धोखा किया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले गैस सिलेंडर₹500 में देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद न सिर्फ दाम घटाए गए बल्कि लगातार बढ़ोतरी करके आम आदमी विशेषकर गरीब जनता के परिवारों की रसोई पर बोझ बढ़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा सरकार अब जनता को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने को मजबूर कर रही है प्रदर्शन करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रचना शेर सिंह,सी एल बोध,दीपेंद्र पुरोहित,पातीराम पाल,पार्षद जीतू प्रजापति,अनिल राज श्रीवास्तव,रिंकू यादव, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,सेवादल युवा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू गौतम,रामकुमार मोंगिया,हंसमुखी राजपूत,वासुदेव कमरिया,मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव वी के नामदेव,सेवादल युवा अध्यक्ष राघवेंद्र जादौन,अमरीश वाल्मीक,संजू दांगी,रवि यादव,पवन बेढर,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,रामप्रकाश शर्मा रामदास उत्साही,पंकज यादव, आदि उपस्थित रहे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन