08 May 2026
Logo

शिव महापुराण कथा : पूर्ण आहुति पर हुआ कन्या भोज

AHF News / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 7

Share:

भांडेर तहसील के ग्राम माधोपुरा में हनुमान मंदिर के समीप ठाकुर बाबा प्रांगण में 16 फरवरी से आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन 23 फरवरी को कन्या भोज एवं भंडारे के साथ हुआ कथा के उपरांत आयोजित कन्या भोज में भांडेर नगर सहित आस -पास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की | कथा का वाचन अनुज महाराज द्वारा किया गया 7 दिनों तक चली कथा में शिव महिमा, भक्ति और धर्म के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया ,जिसे श्रद्धालु भावविभोर रहे समापन अवसर पर कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया गया इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई कार्यक्रम में भांडेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम पुरोनिया भी शामिल हुए और कथा व भंडारे में सहभागिता की इस दौरान कारखड़ा गांव से आए शिवचरण दांगी,रामसेवक पाल और रामजीशरण आचार्य ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया कवियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया और पूरे प्रांगण में तालियों की गूंज सुनाई देती रही

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement