08 May 2026
Logo

खबर दतिया से : माई की रोटी समिति ने अस्पताल में कराया पांचवा विशाल भंडारा

AHF News / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 15

Share:

दतिया ब्रेकिंग-:

माई की रोटी समिति ने अस्पताल में कराया पांचवा विशाल भंडारा

आज शुक्रवार को जिला अस्पताल दतिया में *माई महाराज की प्रेरणा* एवं श्री श्री 1008 परमहंस रेडा सरकार जी महाराज व श्री श्री 1008 गणेश जी महाराज दूधखो सरकार के पावन आशीर्वाद से प्रति माह की भांति इस माह भी माई की रोटी समिति ने जिला अस्पताल दतिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया समिति के सदस्यों का उद्धेश्य हे कि सरकारी अस्पताल में ज्यादातर ग्रामीण गरीब परिवारों के लोग ही इलाज कराने आते हैं।दूरदराज के गाँव से आने वाले मरीजों एवं उनके साथ आने वाले लोगों के सामने भोजन की समस्या रहती है ऐसे जरूरतमंदों को समय पर अच्छा और स्वादिष्ट भोजन मिले इसी उद्देश्य से समिति ने अस्पताल में भंडारा कराने का संकल्प लिया है समिति का उद्देश्य हे कि इस नेक काम में जैसे जैसे लोग जुड़ते चले जाएंगे फिर यह भंडारा प्रतिदिन कराया जाएगा ताकि जरूरतमंदों को प्रतिदिन समय पर निःशुल्क अच्छा और स्वादिष्ट भोजन मिले । भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ राजू त्यागी ने कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराकर भंडारा प्रारंभ किया। इस दौरान माई की रोटी समिति के सदस्यों में पार्षद बृजेश दुबे, पार्षद किरन टिलवानी, तरुण विश्वदेवा, विनीत विश्वकर्मा, विशाल व्यास, बृजेश तिवारी, रोशन शुक्ला, नित्य गुर्जर, अतुल दीक्षित , भैया दुबे , संजू राजोरिया, कुलदीप शर्मा , वीरेंद्र कुशवाहा , कमलेश प्रजापति , हेमंत शर्मा , प्रदीप शर्मा शैलेंद्र सिंह चंदेल, नीरज चौधरी चंद्रशेखर नामदेव, सागर यादव , नितिन चौधरी रमाकांत दांगी आदि उपस्थित रहे ll

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement