SANJNA DEVI / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 6
इंदरगढ़ दतिया जिले के भगुवापुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ा पोरसा में ओलावृष्टि के बीच मानवीय संवेदना की मिसाल देखने को मिली ओलो की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर गहरे कुएं में गिर गया जिसे पुलिस और वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल कर जीवनदान दिया इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा पुलिस की सराहना की जा रही है रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने कुएं में गिरे मोर की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाकिर खान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया रस्सी के सहारे एक युवक को कुएं में उतारा गया जिसने सावधानीपूर्वक मोर को बाहर निकाला रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने मोर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया पुलिस की इस त्वरित मनवीय कार्रवाई की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन