AHF News / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 17
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड सेवढ़ा दतिया प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत भवन कटापुरा में सम्पन्न
प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, अध्यक्षता श्रीसुशील बरुआ, विशिष्ट अतिथि श्री मुनेंद्र शेजवार जिला समन्वयक डॉ विश्वनाथ कंसाना कृषि वैज्ञानिक डॉ जैन पशुपालन विभाग संरपचश्रीमती जयकुअर खुवान सिंह कुशवाहा, प्रशिक्षण मुख्य वक्ता श्री हरि किशन कुशवाह प्रशिक्षण कार्यक्रम सेक्टर 4 इदंरगढ में हरियाली ग्राम विकास समिति संस्थान
के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुशवाहा ने किया प्रशिक्षण का संचालन श्री कृष्णपालचंदेल द्वारा किया, क्रिश्चियन में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता का पूजन कर एवं अतिथियों का स्वागत किया इसके पश्चात *मुनेंद्र शेजवार जिला समन्वयक द्वारा जन अभियान परिषद संबंध में विस्तार पूर्वक बताया तथा
प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को दस्तावेजीकरण , केशबुक ,लेजर, बैठक रजिस्टर,
कार्यक्रम रजिस्टर, नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य ,स्वच्छता पर्यावरण , जैविक खेती*, नशरी , शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार ,समाज कल्याण की योजनाएं पर प्रस्फुटन समितियां को कार्य करना है* । डां विश्वनाथ कंसाना कृषि वैज्ञानिक द्वारा
कृषि विभाग द्वारा चलाई जारी योजनाओं की जानकारी दी ,
डां जैन द्वारा
पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एवं गौशाला के संबंध में जानकारी दी , संभागीय समन्वयक सुशील बरूआ द्वारा बताया गया कि सभी पीसफुटें समितियां के अध्यक्ष सचिव गांव में समरसता पर्यावरण स्वच्छता संस्कार नशा मुक्ति आदि पर समाज के बीच में कार्य करें तथा ग्राम को जैविक खेती को प्रोत्साहित कर सकते हैं नवांकुर सखियों को पर्यावरण एवं स्वच्छता पर समाज को एक करें, प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र बुधौलिया ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और ग्रामीण विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है* प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कृष्ण पाल चंदेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन