08 May 2026
Logo

प्रस्फुटन ग्रामो को आदर्श ग्राम बनाने में कार्य करेंगी : नवांकुर संस्थाए नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

AHF News / Mon, Feb 16, 2026 / Post views : 27

Share:

#मध्यप्रदेश_जन_अभियान_परिषद_जिला_दतिया

प्रस्फुटन ग्रामो को आदर्श ग्राम बनाने में कार्य करेंगी नवांकुर संस्थाए

नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला दतिया द्वारा जिला कार्यालय दतिया में जिले में कार्यरत समस्त नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय त्रिमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन संभाग समन्वयक सुशील बरुआ के मुख्य आतिथ्य में किया गया बैठक में संभाग समन्वयक सुशील बरुआ द्वारा सभी नवांकुर संस्थाओं से विषय विशेषज्ञता के आधार पर चिन्हित सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने,आदर्श ग्राम निर्माण करने एवं आम जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की जानकारी दी गई,जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार द्वारा संस्थाओ के कार्यालय संचालन,दस्तावेजीकरण, आदर्श ग्रामों में गतिविधियों के आयोजन,सेक्टर बैठक,प्रस्फुटन बैठक,नर्सरी निर्माण,जन सूचना केन्द्र,संस्कार केन्द्र संचालन,लेखा संधारण,परिषद के एमआईएस एवं आदि विषयों पर विस्तार से परिचर्चा की गई एवं समस्त संस्थाओं द्वारा सेक्टर में किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया, कार्यक्रम का में मुख्य रूप से विकासखण्ड समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया, ज्योति गोस्वामी उपस्थित रहे एवं जिले के नवांकुर संस्थाओं के संचालक भरत राजोरिया अनिल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर तिवारी, नवल किशोर कुशवाहा, धीरज कर्ण, सुदीप तिवारी, प्रदीप कुशवाहा, मोहिनी सक्सेना, गीतेश जाटव, चंद्र प्रकाश कौरव, सुबोध शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement