AHF News / Sun, Feb 15, 2026 / Post views : 185
भारत पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से पीट दिया. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर सिमट गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप ए से सुपर-8 में एंट्री मार ली है. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. बल्लेबाजी में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. इस तरह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर भी बना.बल्लेबाजी दमदार खेला दिखाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धूम मचाई. भारतीय टीम के लिए मैच में सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन