SANJNA DEVI / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 19
पोहरी जनपद पंचायत पोहरी में आयोजित संकल्प सिद्धि कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लिया इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया
साथ ही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और शासन की मंशा को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकली रामस्वरूप आदिवासी, सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल वर्मा, उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत एवं कृष्णलता संजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन