SANJNA DEVI / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 8
भांडेर अखिल भारतीय कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया संत कबीर आश्रम टी.वी.टावर रोड बुंदेला सरकार के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर वीरांगना के शौर्य और बलिदान को नमन किया कार्यक्रम की शुरुआत कोरी समाज के जिला प्रचार मंत्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई इसके पश्चात दयाशंकर वर्मा, हरि बजाज, बालकिशन गंगोलिया, दीपक वर्मा, संजय शाक्य और योगेश माहौर सहित समाज के अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान वक्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, देशभक्ति और वीरता को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देता है इस अवसर पर राजेंद्र वर्मा, परशुराम वर्मा, राजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, राजेश निमगामी, सुखनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया है|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन