08 May 2026
Logo

भविष्य में भेंट : कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रूबरू हुए एसडीएम

SANJNA DEVI / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 7

Share:

शिवपुरी शहर में `स्कूल चले हम'अभियान के तहत शनिवार को भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान एसडीएम आनंद सिंह राजावत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बदौड़ी पहुंचे और छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने बच्चों की कक्षा लेकर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और भविष्य निर्माण के लिए मेहनत व अनुशासन पर जोर दिया उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह कड़ी मेहनत और लगन के बल पर प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल की जा सकती है उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करने से किसी भी ऊंचे पद तक पहुंचा जा सकता है एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह रोजाना यूनिफॉर्म में नियमित रूप से विद्यालय आएं और पढ़ाई को गंभीरता से लें उन्होंने बताया कि हमने भी अपनी तैयारी के दौरान रोज 8 घंटे से अधिक अध्ययन किया तभी वह इस मुकाम तक पहुंच पाए इस अवसर पर बीएससी राजेश खन्ना बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement