AHF News / Sun, Feb 22, 2026 / Post views : 37
हरियाली ग्राम विकास संस्थान इंदरगढ़ द्वारा ऊंचिया में सेक्टर बैठक की गई
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सेवढ़ा, जिला दतिया के अंतर्गत नवांकुर संस्था हरियाली ग्राम विकास संस्थान समिति इंदरगढ़ द्वारा सेक्टर 4 इंदरगढ़ के ग्राम ऊंचिया में सेक्टर बैठक का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दतिया के जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार जी के निर्देशानुसार किया गया बैठक की अध्यक्षता नवांकुर संस्था अध्यक्ष प्रदीप कुशवाह द्वारा की गई, बैठक का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ऊंचिया अध्यक्ष सुभाष कुशवाह, सचिव मनोज प्रजापति द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुई कुशवाह द्वारा उपस्थित सभी समिति सदस्य एवं ग्रामीण जनों से कहा कि बच्चों के लिए सर्वोपरि है, भले की एक वक्त का खाना न खा सको पर अपने बच्चों को पढ़ाना जरूरी है। वह पड़ लिख कर आपको, घर, परिवार, गांव , देश को मजबूत बनाएंगे, तभी जाकर आदर्श ग्राम और आत्मनिर्भर बनने में आसित हो पायेंगे उसी क्रम में उपस्थित जनों को परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम द्वारा बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू का कोर्स कर सकते है जिससे सामाजिक क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन सामाजिक नेतृत्व, सामाजिक क्षेत्र में नौकरी, व्यवसाय, और सोसाइटी फर्म रजिस्टर्ड करके सामाजिक कार्य कर सकते है और देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उसी क्रम में ग्राम में स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है। अंत में नशामुक्ति के लिए छोटे छोटे कदम उठाकर नशामुक्ति की ओर कदम बढ़ा सकते है। हम बड़े ठेकेदारों दुकानदारों को नहीं रोक सकते परंतु गलत तरीके से बेच रहे मदरा उन लोगों का नशायुक्त चीजों को बेचने के लिए हम सब मिल जुल कर अपनी बस्ती, वार्ड, गांव में विरोध कर सकते है। और अपने घर में कोई भी सदस्य किए इस प्रकार का कोई भी सेवन या उपयोग करता है तो हम सबसे पहले उसे रोकेंगे टोकेंगे और नशा छोड़ने के प्रेरित करेंगे।
बैठक में उपस्थित प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और ग्रामीण के वरिष्ठ नागरिक श्री सीताराम महाराज, प्यारेलाल कुशवाह युवा साथी नकुल , कप्तान सिंह, प्रदीप, अरुण, दयाल बघेल, रविन्द्र, विवेक, चंदन, पवन, छोटू कुशवाह, भूपेंद्र धाकड़, अजय अहिरवार, आदि समस्त उपस्थित लोगों का सुभाष कुशवाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन