08 May 2026
Logo

डॉ नरोत्तम मिश्रा की देन हवाई पट्टी बनी जीवनदायनी : दतिया से गंभीर रूप से बीमार बालक को मिली जीवन दायिनी उड़ान

AHF News / Sun, Feb 22, 2026 / Post views : 22

Share:

डॉ नरोत्तम मिश्रा जी की देंन हवाई पट्टी बनी जीवन दायनी

दतिया से गंभीर बालक को मिली जीवनरक्षक उड़ान षीय गंभीर रूप से अस्वस्थ बालक को त्वरित उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने हेतु पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से भोपाल रेफर किया गया। बालक आयुष्मान कार्डधारक है, इसलिए संपूर्ण व्यवस्था निशुल्क सुनिश्चित की गई।

बालक को तेज बुखार, उल्टी, पेट दर्द एवं जटिल आंत संबंधी समस्या के कारण भर्ती किया गया था। विशेषज्ञों की सलाह के बाद उन्नत चिकित्सा संस्थान में उपचार आवश्यक पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे ने स्वयं पहल करते हुए तत्काल एयर एम्बुलेंस की स्वीकृति एवं आवश्यक समन्वय सुनिश्चित कराया।

आज प्रातः एयर एम्बुलेंस से बालक को भोपाल रवाना किया गया। कलेक्टर स्वयं हवाईपट्टी पर उपस्थित रहे, व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा बालक को सुरक्षित रवाना कराया।

पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में गंभीर मरीजों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, जिससे दूरस्थ जिलों के मरीज भी समय पर बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुँच पा रहे हैं।

दतिया प्रशासन हर जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है — समय पर निर्णय, संवेदनशील पहल और त्वरित कार्रवाई ही सुशासन की पहचान है।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement