05 Aug 2026
Logo

कांग्रेस की जिला बैठक हुई संपन्न : जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 24 फरवरी को भोपाल पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे -अशोक दांगी बगदा

AHF News / Sat, Feb 21, 2026 / Post views : 129

Share:

जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 24 फरवरी को भोपाल पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे -अशोक दांगी बगदा

आज दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय “जवाहर भवन” में शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए श्री दांगी कहा आगामी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल में विशाल किसान चौपाल को संबोधित करेंगे उन्होंने कहा यहां आंदोलन प्रस्तावित भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध तथा प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा ओर राज्य सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे की माँग एवं अमेरिका ट्रेड डील में बदलाव, 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग तथा भागीरथपुरा–छिंदवाड़ा में हुई मौतों जैसे गंभीर विषयों को लेकर विधानसभा घेराव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दतिया जिला कांग्रेस के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर जनआवाज़ बुलंद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा जिला संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,जसवंत बघेल पुष्पराज राजपूत रिंकू यादव कांग्रेस नेता आशीष तिवारी,बी एल केन रामकुमार मोंगिया अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement