AHF News / Sat, Feb 28, 2026 / Post views : 16
लाहार में विश्व हिन्दू परिषद–बजरंगदल की विशेष बैठक आज
लहार, 28 फरवरी 2026।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल की एक विशेष बैठक आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान तालेश्वर महादेव मंदिर, भाटनताल (लहार) निर्धारित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैठक विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। बैठक क्षेत्र संगठन मंत्री जितेन्द्र पवार के निर्देशन में संपन्न होगी, जिसमें लहार जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
बैठक में प्रांत से जिले के पालक अधिकारी शिशुपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन