08 May 2026
Logo

रावतपुरा सरकार से नदीगांव तक बनेंगे चार गेट : होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि रावतपुरा सरकार पहुंचे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा

LIVE

AHF News / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 14

Share:

रावतपुरा सरकार से नदीगांव तक बनेंगे चार गेट होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि रावतपुरा सरकार पहुंचे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया

पूज्य महाराज श्री रविशंकर महाराज के चरणों में दंडवत कर आशीर्वाद लेकर बोले लहार विधायक कार्यक्रम बड़ा ही अद्भुत और अलौकिक ऐसे कार्यक्रमों से जन सामान्य के हृदय में जागती है धार्मिक भावनाएं

आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 लहार के श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम पर पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा आयोजित भव्य होली महोत्सव कार्यक्रम में आज बतौर मुख्यातिथि लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया मौजूद रहे इस मौके पर उन्होंने पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कहा कि ऐसे अद्भुत कार्यक्रमों के आयोजनों से लोगों में धार्मिक भावनाएं जागृत होती है और सनातन का धर्म पताका मजबूत होता है श्री रावतपुरा सरकार जी की पावन कृपा और आशीर्वाद से यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम रहा रंगों के इस पावन पर्व पर सभी क्षेत्रवासियों के साथ प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश साझा किया श्री हनुमान जी श्री रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद हमेशा ऐसे ही बना रहे उन्होंने रावतपुरा सरकार इक़मिली मोड से लेकर नदीगांव उत्तर प्रदेश की सीमा तक विधायक निधि से चार गेट बिगत दो माह में काम शुरू करने की मंच से घोषणा कर हनुमान जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर पूज्य महाराज जी द्वारा सॉल उड़ाकर विधायक जी को सम्मानित किया इस मौके पर पूर्व विधायक ग्वालियर मुन्ना लाल गोयल,माधौगण विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाध्यक्ष ग्वालियर जयप्रकाश राजोरिया, जिलाध्यक्ष भिंड देवेंद्र नरवरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का मंच संचालन स्वर सम्राट प्रसिद्ध कथा बाचक पूज्य श्री रमाकांत जी व्यास ने किया ।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement