25 Sep 2026
Logo

हेमंत कटारे का विधानसभा में बयान : गेहूं के समर्थन मूल्य पर उठाई आवाज

AHF News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 107

Share:

भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक हेमंत कटारे का सदन में धमाकेदार बयान हेमंत कटारे ने कहा मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनावी वादों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में “नरेंद्र मोदी की गारंटी” के तहत गेहूं का MSP ₹2700 प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था, लेकिन वास्तविकता इससे अलग रही। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि:

वर्ष 2024-25 में गेहूं का MSP ₹2425 घोषित किया गया। अगले वर्ष 2025-26 के लिए ₹2528 घोषित किया गया। कटारे ने सवाल उठाया:

क्या यही भरोसा है? क्या यही गारंटी है?

चुनाव से पहले कुछ और, चुनाव के बाद कुछ और — यह किसानों के साथ न्याय नहीं, बल्कि विश्वास के साथ समझौता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों से किए गए वादों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए और MSP को संकल्प पत्र के अनुरूप बढ़ाया जाए ताकि किसानों को न्याय मिल सके और लाभ भी मिल सके

#AHF news

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement