08 May 2026
Logo

म.प्र. नगर पालिका–निगम कर्मचारी महासंघ : विमलेश वंशकार बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष

LIVE

AHF News / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 22

Share:

..दतिया ब्रेकिंग

म.प्र. नगर पालिका–निगम कर्मचारी महासंघ

विमलेश वंशकार बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष

दतिया | भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश नगर पालिका–निगम कर्मचारी महासंघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के प्रदेश अधिवेशन में दतिया नगर पालिका परिषद भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेत्री श्रीमती विमलेश वंशकार को प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण* दायित्व सौंपा गया।

प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने पर दतिया नगर पालिका कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों द्वारा मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा श्रीमती विमलेश वंशकार को फूल-मालाएँ पहनाकर बधाई दी गई।

कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि श्रीमती विमलेश वंशकार अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मजबूती के साथ करेंगी तथा नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगी। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कर्मचारियों के बीच एकजुटता का संदेश गया है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के कई सम्मानित पार्षदों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं। प्रमुख रूप से योगेश सक्सैना (नगर पालिका उपाध्यक्ष), दीपक सोनी, बृजेश यादव, कानू तिवारी सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

साथ ही कर्मचारियों में मनोज निचरेले, मदन मोहन बौद्ध, जितेंद्र भटनागर, गौरीशंकर प्रजापति, इंदु शर्मा, दिलीप गौड, अतर सिंह कुशवाहा, राजू यादव, मयंक उदानिया, नंदकिशोर, अमित उचाड़िया, क्रांति अडजरिया, मुन्ना प्रजापति, भोले शंकर, उदय, दिनेश दरोगा, पवन दांगी, राजेंद्र पटवा, विकास जड़िया सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement