04 Aug 2026
Logo

डबरा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव : नवग्रह पीठ डबरा में चल रही कुमार विश्वास की कथा सुनने पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया था आमंत्रित

AHF News / Sun, Feb 15, 2026 / Post views : 396

Share:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे। इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।सौभाग्य का विषय- डॉ मोहन यादवसौभाग्य का विषय- डॉ मोहन यादव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि डबरा में निर्मित यह नवग्रह शक्तिपीठ एक अद्भुत धाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी का अभिनंदन करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की उपस्थितजन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डबरा के शक्तिपीठ में उपस्थित होना सौभागय का विषय है। डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा इस नवग्रह शक्तिपीठ का निर्माण कर अद्भुत और प्रेरणादायी संकल्प को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमार विश्वास का अभिदनंदन करते हुए कहा कि उन पर मां सरस्वती की कृपा सदैव बरसती है। वे समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ बहुत कम समय में देश और प्रदेश के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। डॉ. यादव के अनुसार, यह मंदिर केवल ग्वालियर-चंबल संभाग ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय बनेगा।

कुमार विश्वास की राम कथा में हुए शामिल

नवग्रहों के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास की राम कथा का श्रवण किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों की सराहना की और कहा, "आपने तो जंगल में मंगल कर दिया है।" उनकी इस बात पर वहां मौजूद जनसमूह ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement