SANJNA DEVI / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 11
डबरा - प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर में बुधवार को उत्साह के साथ मेला लगाया गया जिसमें संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कुश्ती प्रतियोगिता हुई साथ ही नाल उठाकर पहलवानों ने दमखम दिखाया दूर दराज से पहलवान पहुंचे इधर दोपहर बाद से मेले में भीड़ उमड़ी महिलाओं ने परंपरा अनुसार मटके खरीदे व पुरुषों ने लाठी खरीदी दोपहर बाद से शुरू हुआ मेला रात तक चला जिसमें अनेक लोगों ने पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाया सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में लगना शुरू हो गया ठाकुर बाबा के दर्शन किए व प्रसाद चढ़ाया इस दौरान महंत रामहुजूर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे महिलाओं ने श्रृंगार संबंधी खरीदारी की बच्चों ने झूला झूल कर मौज मस्ती की शाम को शहर के लोग भी पहुंचे व बाबा के दर्शन किए और मेले का लुत्फ उठाया मुख्य आकर्षण दंगल रहा जिसमें अनेक पहलवानों ने शिरकत की दंगल प्रतियोगिता की अंतिम झंडी 3100 रुपए की थी|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन