SANJNA DEVI / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 15
दतिया - भाजपा के गांव चलो- बस्ती चलो अभियान के तहत बुधवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के उदगुवा मंडल के ग्राम कमरारी काराहार खमेरा भागोर और दुर्गापुर में गांव चौपाल आयोजित हुई कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई अतुल भूरे चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव में सड़क नल जल आवास शौचालय और उज्ज्वला जैसी सुविधाएं पहुंची है और विकास लगातार जारी है बृजेश यादव ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया और आभार उमेश यादव व निरंजन राजपूत ने माना बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन