SANJNA DEVI / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 12
दतिया - सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतगढ़ में विद्या भारती द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतथि राघवेंद्र सेंगर विशेष अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल समन्वयक संजय रावत तथा अध्यक्षता पंचम सिंह गौरव ने की मंच पर प्राचार्य कपिल तांबे और संयोजक अरविंद गुप्ता भी मौजूद रहे
कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन और मां सरस्वती व बजरंगबली के पूजन से हुई अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ऋषि पांडे ने किया प्रतियोगिता में शवपुरी , श्योपुर, अशोकनगर और दतिया जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संजय रावत ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेलो बढ़ो योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं उन्होंने बताया कि प्रदेश में22 से अधिक खेल अकादमियां संचालित है जहां उभरते खिलाड़ियों प्रशिक्षण और अवसर दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन