SANJNA DEVI / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 12
दतिया खेत पर ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद में कट्टे से फायरिंग और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को थाना बड़ौनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं 5 अप्रैल को फरियादी नवेंद्र पाल निवासी ग्राम घूघसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के हरभजन पाल ,सुनील पाल ,रोहित पाल और संतराम पाल से पहले ट्रैक्टर चलाने को लेकर विवाद हो गया आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की और कट्टे से फायर कर दहशत फैलाई जिससे फरियादी को चोटें आई मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन