SANJNA DEVI / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 13
दतिया - मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड दतिया संभाग द्वारा 33/11 केवी सबस्टेशन के पूर्व निर्धारित मेंटनेंस कार्य के चलते 9 अप्रैल 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद रहेगी
जारी प्रेस नोट के अनुसार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 11 केवी मेंटेनेंस कार्य तथा कुछ फीडरों पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी इस दौरान सिविल लाइन, पीतांबरा पीठ क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, झांसी रोड जिला अस्पताल, कोर्ट परिसर, गोविंद विहार कॉलोनी, सहित कई आवासीय और व्यावसायिक इलाके प्रभावित रहेंगे इसके अलावा शहर के विभिन्न 11 केवी फीडरों से जुड़े आवासीय क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी विभाग ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी हालांकि आवश्यअनुसार समय में परिवर्तन संभव है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन