08 May 2026
Logo

150 कैमरों की जांच : के बाद चोरी गई बाइक बरामद

SANJNA DEVI / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 7

Share:

दतिया - कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी अभी फरार है फरियादी कदम सिंह जादौन निवासी सीताराम कॉलोनी ने 17 मार्च को घर का ताला टूटने और आंगन में खड़ी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल व घर में रखा लैपटॉप चोरी होने क रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल व ग्वालियर हाईवे क्षेत्र के होटल-ढाबों के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली इसमें एक संदिग्ध की पहचान गौरव जाटव निवासी रामनगर कॉलोनी गोहद के रूप में हुई पूछताछ में उसने अपने साथी राजकुमार जाटव निवासी अटेर रोड भिंड के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने मोटरसाइकिल को ग्रेटर नोएडा से बरामद कर लिया है फरार आरोपी की तलाश जारी है और चोरी गया लैपटॉप बरामद किया जाना शेष है

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement